संजय सिंह को पुनः राज्य सभा हेतु नामित होने पर आप नेताओं ने नगर में लड्डू बांटे, धन्यवाद केजरीवाल कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को पुनः राज्य सभा हेतु चयनित किए होने पर लड्डुओं का वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर के तत्वाधान में नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर धन्यवाद केजरीवाल   कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह को राज्य सभा भेजें जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। राहगीरों को लड्डूओ बाटे गए। 

जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि संजय सिंह ने राज्य सभा सदस्य के रूप में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व राज्यसभा के सदस्य जनता के बीच न रहकर अपनी सांसद निधि तक सीमित थे। उन्होंने बताया कि जब से संजय सिंह राज्य सभा सदस्य बने तब से उन्होंने जनहितकारी मुद्दों को लेकर सदन में आवाज बुलन्द की। उन्होंने बताया कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबने नहीं दिया, उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में सत्ता पक्ष को  उसकी गलत नीतियों को लेकर ललकारा और प्रधानमंत्री को आइना दिखाया। 

उन्होंने बताया कि हालांकि उनकी इस साहस से क्षुब्ध मोदी सरकार ने उन्हें एक तथाकथित शराब घोटाले में आरोपित बनाकर जेल में डलवा रखा है। उन्होंने बताया कि जनहित में उन्होंने राज्यसभा का सदस्य होते हुए कई पदयात्राएं भी की हैं। उनकी मेहनत, लगन व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें पुनः राज्यसभा हेतु चयनित किया है। उन्होंने बताया कि जेल में रहते हुए राज्यसभा का चुनाव जीतने वाले संजय सिंह देश के प्रथम सांसद होंगें। धन्यवाद केजरीवाल कार्यक्रम में चतर पाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पंकज कुमार गोरियान, यूथ विंग जिला अध्यक्ष आयुष जैन, देशराज, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार, अतुल कुमार आदि मुख्य रूप से लड्डू वितरित कराने में शामिल रहे।

Comments