विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार महिला मंडल घर-घर जाकर दे रहा निमंत्रण

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नगर में विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार महिला मंडल घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहा है। पंड़ित छोटन लाल आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार की महिला मंडल की स्वयंसेविकाएं मंगल कलश यात्रा के लिए घर-घर निमंत्रण पहुंचा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार की महिला मंडल की स्वयंसेविकाएं सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति सदेव अग्रणी रहती हैं। उन्होंने बताया कि भयंकर शीत लहर की प्रवाह किए बिना प्रभु श्री राम के कार्य में प्रभु श्री राम लहर में निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार के सदस्य भी घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत वितरित कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में प्रतिभा गोयल, मिथलेश माहेश्वरी, शशि भारद्वाज, विनीता पयाल, रेखा वत्स, रश्मिरेखा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, कमला देवी राष्ट्र सेविका अंजली राजपूत, विमल चैहान, बबीता, संजो, पूनम तायल, आदेश बहन व कुसुम बंधु आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments