सहारनपुर में शीत लहर और भीषण सर्दी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ा

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। जनपद इस बार पिछले पांच सालों की तुलना में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है। वर्ष 2020 से लेकर 2024 के वर्तमान सीजन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में सहारनपुर सबसे ठंडा रहा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस साल न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम 8.2 डिग्री सेल्यिस रहा। पिछले वर्ष 2023 में न्यूनतम पांच डिग्री अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान  11 डिग्री और अधिकतम  13.5 डिग्री रहा। वर्ष 2021 में न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments