असम विश्व विद्यालय में अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी 5-7 जनवरी को

मदन सिंघल, शिलचर। असम विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग तथा  महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के संयुक्त तत्त्वावधान में 5 से 7 दिसंबर, 2023 को अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी का आयोजन  असम विश्विविद्यालय सिलचर में किया जाएगा। "भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में वैदिक वांगमय ज्ञान विज्ञान परम्परा एवं नव भारत विनिर्माण विषय पर सांस्कृतिक परिदृश्य के साथ वैदिक ज्ञान की समृद्धि का पता लगाने के लिए असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मोहन पंत, महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत और प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय, नलबाड़ी के कुलपति प्रो. प्रह्लाद आर. जोशी, असम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. तपोधीर भट्टाचार्य, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेरी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति,  प्रो. देवीप्रसाद त्रिपाठी सहित देश भर से  प्रख्यात विद्वानों विद्वानों का समागम होगा।  

बता दें कि उद्घाटन और समापन सत्र क्रमशः 5 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे और 7 दिसंबर को सायं 4 बजे निर्धारित है साथ ही 12 तकनीकी सत्रों सहित दो विद्वत् गोष्ठी सत्रों का आयोजन बिपिन चंद्र पाल सभागार में किया जाएगा। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. स्निग्धा दास रॉय की आयोजन समिति की अध्यक्ष, प्रो. शांति पोखरेल आयोजन सचिव एवं डॉ. गोविंद शर्मा संगोष्ठी समन्वयक हैं।
Comments