वरिष्ठ साहित्यकार लोकेश वत्स संस्कृति उत्सव 2023 के मंडल संयोजक नियुक्त

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। संस्कृति निदेशालय लखनऊ द्वारा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार लोकेश वत्स एडवोकेट को संस्कृति उत्सव 2023 का सहारनपुर मंडल का संयोजक बनाया गया है। साहित्यकार लोकेश वत्स को संयोजक बनाए जाने पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

लोकेश वत्स एडवोकेट ने कहा कि हमारी संस्कृति, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं, इन सबके लिए दृढ़ संकल्प के साथ वह कार्य करते आए हैं और आगे भी करेंगे। लोकेश वत्स को बधाई देने वालों में संस्कार भारती की जिला कोषाध्यक्ष स्तुति शर्मा एडवोकेट, सेवाराम जी, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, वी के कश्यप, शिक्षाविद एस सी शर्मा, ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल, मनोज शर्मा, चौधरी अमित कुमार, आशु त्यागी आदि शामिल है।

Comments