शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मां अम्बा बालिका डिग्री कालिज ग्वालीखेडा के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता पुट्ठी को सम्मानित किया

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में रूद्राक्ष के विज्ञान पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर मां अम्बा बालिका डिग्री कालिज ग्वालीखेडा बागपत के प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेन्द्र ने भी रूद्राक्ष के विज्ञान के उपर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षाविदों ओर मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

बागपत स्थित मां अम्बा बालिका डिग्री कालिज ग्वालीखेडा के प्राचार्य शिक्षाविद् डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी को भी शिक्षाविद् के रूप में सम्मानित किया गया। शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रोफेसर जय आनन्द एवं गंगोह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रणवीर सिंह ने डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. राजीव गुप्ता पुट्ठी ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रूद्राक्ष मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें कई देशों के विद्वानो ने भाग लिया।
Comments