‘‘सही पोषण, देश रोशन’’ की थीम के साथ जन जागरूकता रैली आयोजित, DM-CDO ने हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ

शि.वा.ब्यूरो, बुढ़ाना। आज तहसील परिसर  मे सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।   

राष्ट्रीय पोषण माह 2023 जन जागरूकता रैली का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल गुप्ता एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डा. राजीव कुमार द्वारा किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह 2023 जन जागरूकता रैली मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार,  अरुण कुमार, तहसीलदार सतीश चंद बघेल, पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु गौरव, चिकित्सा अधीक्षक डा. अन्नु चौधरी, ब्रजेश शर्मा प्रभारी निरीक्षक शामिल रहे। राष्ट्रीय पोषण माह 2023 जन जागरूकता रैली को सफल एवं सार्थक बनाने में बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार, सुपरवाइजर अलका राघव एवं सभासद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 
राष्ट्रीय पोषण माह जन जागरूकता रैली मे खण्ड विकास बुढ़ाना तथा खण्ड विकास शाहपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।  राष्ट्रीय पोषण माह 2023 जन जागरूकता रैली तहसील परिसर बुढ़ाना से शुरू होकर मुख्य मार्ग कांधला रोड से होते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड विकास कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।
बता दें कि राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2023 का केन्द्र बिंदु महत्वपूर्ण मानव जीवन चरण, गर्भावस्था, शैशवावस्था, बाल्यावस्था, एवं किशोरावस्था के विषय मे व्यापक जन जागरूकता पैदा करना है।
Comments