भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति के सदस्य नामित किए गए शिवकुमार का जोरदार स्वागत किया

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा आसा निवासी दलित सेना जिलाध्यक्ष शिवकुमार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। शिव कुमार के भारतीय खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति का सदस्य नामित किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने शिव कुमार के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद साधु और हरिराज सिंह केसरी प्रदर्शन उपाध्यक्ष का भी जोरदार स्वागत किया। टोल प्लाजा से जुलूस के रूप में उन्हें उनके निवास गांव नन्हेडा आशा तक लाया गया। रास्ते में गांव सैनपुर में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और संत शिरोमणि गुरु रविदास योग आश्रम सैनपुर के  मठाधीश योगी जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया गया। गांव नन्हेडा आशा में भव्य स्वागत किया गया। शिवकुमार ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर दलित समाज का जो सम्मान किया है, उसका वह पूरी निष्ठा ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कराया जायेगा।

दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद साधु ने कहा कि हम गठबंधन सरकार में हैं और गठबंधन का हम फर्ज निभाते रहेंगे, 2024 में फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी। शिवकुमार ने कहा लोकसभा चुनाव में दलित सेना का गठबंधन का पूरा सहयोग रहेगा और सहारनपुर लोकसभा व कैराना लोकसभा सीट निश्चित जीतेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने की। संचालन रामकरण बौद्ध ने किया। 

इस मौके पर भागीरथी सेवा के सोनू सैनी, जबर सिंह सैनी, हिमांशु गौतम, सुजीत कुमार, आशीष कुमार, सुभाष प्रधान, जैसलमेर सिंह, सुरेंद्र बेनीवाल प्रजापति, प्रदीप कुमार पूर्व प्रधान, अरुण धीमान, मोनू कुमार प्रधान, नीरज सैनी, हीरालाल भगत जी, सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सतीश गौतम, महेंद्र  प्रधान,श्री योगी जयनाथ,जयंती, हरीराज सिंह केसरी दलित सेना उपाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, ओमवीर, प्रमोद प्रधान, विकास सिंह प्रधान, विनोद कुमार प्रधान, खलील प्रधान, कुलदीप प्रधान, राज किशोर पूर्व प्रधान,भोपाल सिंह, हर्षित कुमार, प्रमोद कुमार चरथावल, जयंती कुमार खजूरी, हरिराज सिंह केसरी उपाध्यक्ष दलित सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर शोध एवं मानव विकास संस्थान, दलित कल्याण मंच ने किया।

Comments