सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह बनीं जज

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। निवेदिता सिंह ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जर्ज परीक्षा 2022 में 19वां स्थान प्राप्त कर परिवार और सहारनपुर का नाम रोशन किया हैं। निवेदिता के पिता प्रोफेसर जेपी सिंह जो पेरामाउंट यूलिप कालोनी में रहते हैं। उन्होंने  बताया कि उनकी बेटी निवेदिता ने 2012 में 10वीं और 2014 में 12 वीं की शिक्षा यहीं रेनबो स्कूल से की और बीए-एलएलबी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंड़ीगढ़ से 2019 में पूरी की थी। उसने 2020 में बेंगलूरू से एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post