लडडू बांटकर, केक काटकर और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी के नेत्तृव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर, लडडू बांटकर एवं केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना की एवं विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं दी। यहां आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर परपीएम विश्वकर्मा योजन का शुभारंभ कर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अनूठी सौगात प्रदान की। कार्यकर्ताओ को पीएम मोदी जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेत्तृव में आज सशक्त नव भारत निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के प्रत्येक नागरिक के उत्थान व कल्याण के लिये दिन-रात कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ साथ सबका प्रयास के मूलमंत्र के आधार पर भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, अपितु विश्व के महानायक बन चुके है। जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेत्तृव में आज भारत विश्व की चौथी अर्थवयवस्था वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है तथा किसी भी घटना के होने पर विश्व भारत की तरफ देखता है, क्योंकि आज भारत विश्व को राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी जी की कुशल नीतियो के कारण सभंव हुआ है। जिला महामंत्री डाक्टर पवन सवंई व जिला मिडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष विपिन गर्ग,जिला मंत्री विपिन भारतीय, संजय राणा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान, विजेंद्र चौधरी, पूर्ण नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गांगुली, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश आर्य,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सूर्य,पूर्व विधायक महिपाल माजरा, जिले के पदाधिकारी एवं मंडलो के अध्यक्ष, पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता, पूर्ण नगर मंत्री आलोक खटीक, लकी वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में सभी देवदुलर्भ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments