त्यागी समाज ने किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत

शि.वा.ब्यूरो, नागल। कस्बा नागल में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का त्यागी समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में तमाम मर्यादाएं भूल गए हैं और अहंकार वश असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अब भाजपा का पतन निश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज अपराध चरम पर है तथा भाजपा के सांसद व विधायक निरंकुश हैं। 70 सालों में संसद की गरिमा इतने निचले स्तर पर कभी नहीं गिरी जितनी भाजपा के नेता गिरा रहे हैं। इस दौरान अजय त्यागी,  शिवकुमार त्यागी, प्रियदीप त्यागी, सतीश त्यागी, विजय त्यागी, भोला त्यागी, बबलू त्यागी, मोहित त्यागी, मुन्नू त्यागी, प्रहलाद त्यागी, राजवीर त्यागी, राजेन्द्र बंसल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post