हरियाली तीजोत्सव में वरुण कपूर-गगन कपूर को बेस्ट कपल अवार्ड, कपल गेम्स, अन्ताक्षरी, मेहन्दी प्रतियोगिता में मानसी कपूर विजेता

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। भारत विकास परिषद शाश्तव शाखा द्वारा हरियाली तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन लाला दिसोन्दीमल दल्लो की धर्मशाला में बहुत सुन्दर साज-सज्जा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष पंकज गुप्ता, संस्थापक सचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। माँ सरस्वती पर माल्यार्पण पूर्व महिला संयोजिका ललिता शर्मा, महिला संयोजिका मीनाक्षी गोयल एवं स्वामी विवेकानन्द पर माल्यार्पण राजन छाबडा, राजीव शर्मा, अजय गर्ग द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में कपल गेम्स, अन्ताक्षरी, मेहन्दी प्रतियोगिता में मानसी कपूर विजेता बनी। बेस्ट कपल अवार्ड वरुण कपूर, गगन कपूर को दिया गया। सावन के गीतों पर सुन्दर प्रस्तुतिया दी गयी। बच्चों ने भी अपने नृत्य प्रस्तुत करके सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम में विभिन्न गेम्स एवं सभी कपल्स द्वारा डांस प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा एडवोकेट, विवेक गोयल-मीनाक्षी गोयल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक झूले पर झूलकर सभी ने आनन्द लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से राजीव शर्मा, पं0 शशिकान्त भारद्वाज, गौरव अग्रवाल, अजय गर्ग, सचिन तायल, पुनीत बंसल, अंकुर कंसल, नीरज गोयल सर्राफ, मनीष अग्रवाल, ऋषि कपूर, सौरभ गर्ग, शुलभ सिंघल, गौरव गोयल, मोहित सिंघल, आयुष गर्ग, डा0 अरविन्द जौहरी, आकर्ष गर्ग, वरुण कपूर, पुनीत गोयल, सन्नी दत्ता, विशाल गर्ग, आकाश गर्ग आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

Comments