सीएम राइज आगर में समर कैम्प आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, आगर (मध्यप्रदेश)। विद्यार्थियों को अवकाश अवधि में भी शिक्षण एवं सह अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार सीखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर के शासकीय सीएम राइज विद्यालय में समर कैम्प का आयोजन किया गया है। 

    समर  कैम्प में कक्षा 03 से 08 तक विधार्थियों के लिए 01 मई से 13 मई तक प्रात 08 बजे से 10 बजे तक किया गया है। कैम्प में   नवीन रचनात्मक कार्य करने, कौशल विकास तथा बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षक दीपक शर्मा, नरेंद्र कुल्मी द्वारा वैदिक गणित मे कठिन अवधारणाओं को कम समय व सरल तरीके से बताया जा रहा है। प्राची शर्मा एवं भारती मसानिया द्वारा चित्रकला के विभिन्न तरीकों द्वारा चित्रकला का प्रारंभिक ज्ञान, पेंसिल शेडिंग, मंडला आर्ट, ऑयल पेस्टल ड्राइंग, स्टोन ड्राइंग, अनुपयोगी सामग्री से पेपर होल्डिंग, पेपर क्राफ्ट आदि के बारे में बताया जा रहा है। सुरेश गवली, संदीप शर्मा द्वारा बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं स्पोकन इंग्लिश को रोचक ढंग से बताया जा रहा है। सज्जन लाल सोनगरा द्वारा प्रार्थना, योग सिखाया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य संजीव उपाध्याय, प्रधानाध्यापक दिलीप उपाध्याय, प्रियंका सक्सेना, नोडल अधिकारी संदीप तिवारी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

Comments