सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के बेडे में जुडी छह और नई बसें, खतौली को भी दो मिली

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो को दो-दो बसें मिली हैं। छुटमलपुर की दोनों बसें हरिद्वार से सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेंगी। खतौली की दोनों बस दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, देहरादून जाएगी। मुजफ्फरनगर की दोनों बस लखनऊ के लिए चलेगी। जिनका रूट मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ होगा। 

बता दें कि सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह शामिल हैं। इनसे 573 बसों का संचालन किया जाता है। सहारनपुर डिपो में सबसे ज्यादा 184 बसें हैं। शासन ने सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह और नई बसें भेजी हैं। इससे पूर्व भी सात अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली को 10 नई बसें मिली थी। इस प्रकार अब तक परिवहन निगम को 16 बसें मिल गई है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का सफर आसान होगा।

Comments