श्री राम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग में हुआ अतिथि व्याख्यान आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट नामक शीर्षक पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीएससी संकाय के विद्यार्थियों को जैविक खेती से परिचित कराना था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या, डॉ  प्रेरणा मित्तल एवं महाविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूजा तोमर ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार को बुके भेंट कर किया। इसके बाद बेसिक साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तोमर ने मुख्य वक्ता श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार के जीवन परिचय और उपलब्धियों के विषय में विद्यार्थियों को बताया।
कार्यक्रम के वक्ता डॉ. अशोक कुमार ने अपने विशिष्ट व्याख्यान में कृषि से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न आधारभूत तथ्य जैसे मृदा स्वास्थ्य, जल स्तर में कमी, एवं मृदा में पोषक तत्वों की कमी के माध्यम से आज के समय में   कृषि क्षेत्र में आने वाले दुष्परिणामों के विषय में बताया। 
उन्होंने बताया कि जैविक खेती द्वारा इन दुष्परिणामों पर विजय पाई जा सकती है। जैविक खेती के परिचय, आवश्यकताएं, मूल्य प्रभाव और विभिन्न विधियों से जैविक खेती करने के विषय से लेकर जैविक खेती द्वारा होने वाले लाभ के विषय में भी उन्होंने बताया। व्याख्यान के बाद उन्होंने गोलू कुमार, जॉनी, अनम, आयुष, विशाखा एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को दैनिक जीवन में आने वाले उदाहरणों के साथ उत्तर दिया।    
डॉ. पूजा तोमर ने डॉ. अशोक कुमार को भेंटस्वरूप एक पौधा देकर उनका इस व्याख्यान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कार्यक्रम के अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. पूजा तोमर ने मुख्य अतिथि एवं डीन एकेडमिक्स को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी त्यागी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बेसिक साइंस के प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार मित्तल, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. रीतू पुंडीर, सचिन शर्मा, मनीषा, अंजली, विवेक, राजदीप सहरावत, रोहिणी सैनी, सायमा सैफी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Comments