गौरव सिंघल, देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में किसान, मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अलीशा अंसारी को महिला किसान मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनका स्वागत किया गया।
नगर के मोहल्ला कोहला बस्ती में आयोजित भाकियू (तोमर) की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शहजाद प्रधान ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान मजदूर का उत्पीडऩ होता है तो वह संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क करें। उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा। जिला महामंत्री हाजी अब्बास ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान अलीशा अंसारी को महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनाने के अलावा काफी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अलीशा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। इस दौरान अंकित चौधरी, युसूफ गौड़, मुकेश चौधरी, सपना, पूनम, महजबी आदि मौजूद रहे।