मानस गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए राघवेंद्र सेवा मंच के रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र

विनोद कुमार दुबे, ठाणे। पश्चिम मनोरमा नगर में धर्मा अभियान द्वारा आयोजित उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वीकृति सम्मान समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान  पूर्व सांसद हरिबंश सिंह पूर्व विधायक घनश्याम दुबे बरिस्ट समाज सेवी चंद्रशेखर शुक्ल शिवसेना के रास्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे के हाथों राघवेंद्र सेवा मंच के प्रमुख व राघवेंद्र भूमि के सम्पादक सुरेन्द्र कुमार मिश्र को मानस गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में सुप्रसिद्ध लोकगायक राकेश तिवारी बब्लू सहित समाज के कई गणमान्य व गायक भी पुरस्कृत हुये।

समारोह में राघवेंद्र सेवा मंच के महासचिव दिनानाथ दुबे मंच प्रचारक जयप्रकाश तिवारी महावीर पैन्यूली आशीष दुबे प्रदीप दुबे अरुण शुक्ल साधना पाण्डे रतन मिश्र बबलू मिश्र आदि समाज के प्रबुद्ध लोगो की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त कर चुके राघवेंद्र सेवा मंच के रास्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने समारोह के आयोजक शिवसेना प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे का हृदय से आभार प्रगट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post