हिंदुत्व की रक्षा के प्रतीक यशवीर जी महाराज का स्वागत किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। हिंदुत्व के लिए समर्पित एवं लगातार ऐतिहासिक काम करने वाले स्वामी यशवीर जी महाराज का आज ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चैहान के कार्यालय पर दवा व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। सुभाष चैहान के निमंत्रण पर स्वामी यशवीर जी महाराज एवं मृगेंद्र  आज उनके कार्यालय पर पहुंचे एवं धर्म के कार्य में आ रही बाधाओं एवं कामयाबी के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

आपको बता दें यशवीर जी महाराज इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए है। जसवीर जी महाराज जनपद के बघरा स्थित आश्रम में रहते हैं और पूर्ण रूप से सन्यासी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बता दें कि स्वामी यशवीर जी महाराज एवं उनके शिष्य मृगेंद्र ने कई वर्षों से नमक तक का सेवन नहीं किया है। जंगल में बने इस आश्रम से ही स्वामी जी हिंदुत्व के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। इनके प्रयासों से पिछले 1 साल के अंदर लगभग 600 से ज्यादा मुसलमानों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की है और वर्तमान में भी यह सिलसिला लगातार जारी है।

स्वामी यशवीर जी महाराज ने आज बताया कि पूर्व में बहुत ही विपरीत स्थिति में हिंदुत्व का कार्य इस आश्रम के द्वारा किया गया है।  समाजवादी सरकार के समय में साजिश के तहत हमें जेल में भी डाला गया, रासुका तक लगा दी गयी थी, लेकिन 7 महीने जेल में रहने के बाद भी हमने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और हम लगातार हिंदुत्व के लिए काम करते रहे। 

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चैहान ने आश्रम से लगातार हो रहे धार्मिक कार्यों के लिए सहयोग राशि दी। उन्होंने अन्य व्यापारियों से भी आह्वान किया की धर्म के काम में सभी आर्थिक सहयोग करें एवं आश्रम के साथ जुड़कर इस धर्म के काम को बढ़ाने में आगे आएं। उन्होंने कहा कि महाराज द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है, इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि आश्रम को सहयोग करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post