गौरव सिंघल, सहारनपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर-दिल्ली वाया मेरठ रेलमार्ग पर शीघ्र ही 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का ट्रायल किया जाएगा। रेलमंत्री ने सहारनपुर के भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ बातचीत में यह बात कही। भाजपा नेताओं ने बताया कि सहारनपुर के पिलखनी रेलवे स्टेशन से शाकुंबरी देवी तक रेल बिछाने केे सर्वें का काम पूरा हो गया है। इस पर सात हजार 475 करोड रूपए दो चरणों में खर्च होंगे। रेल मंत्री ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय एवं देवबंद रेलवे स्टेशन के सौंद्रीयकरण कराने का अपना वायदा भी दोहराया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.महेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक नरेश सैनी आदि शामिल थे।
सहारनपुर-दिल्ली रेलवे लाइन पर 130 किमी गति की ट्रेन का ट्रायल शीघ्र
byHavlesh Kumar Patel
-
0