मण्डल स्तरीय एथलेटिक्स टीम का चयन सम्पन्न

गौरव सिंघल, सहारनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन के तत्वाधान में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुऱ द्वारा 24 से 25 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित होने वाली सीनियर एथलेटिक्स पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने हेतु डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स महिला एवं पुरूष टीम का चयन किया गया। टीम का चयन उपक्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख तथा  डा0 अशोक कुमार गुप्ता के दिशा- निर्देशन में ईश्वर पाल सिंह, सतीश, रामशरण, दीपक शर्मा, भूपेन्द्र देव एथलेटिक प्रशिक्षक शामली रंजीत, रवि ठाकुर, आशीष द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर डा0 संदीप गुप्ता (सहायक प्रशिक्षिका), अनुज चौधरी उपस्थित रहे। चयनित एथलेटिक्स टीम पुरूष वर्ग में प्रीत सिंह, दिपांशु बर्मन, अर्जुन सैनी, मोहम्मद आजाद, अभिनव शर्मा, नितिन कुमार, विवेक, प्रशान्त, आकाश कुमार, प्रीत सिंह, अनुज, रितिक तथा महिला वर्ग में तनु बर्मन, सानिया, तनु, सुभी ,मुस्कान, रीना, निशा भटट, इशिका चौहान, साहगुन, रानी, शिक्षा शामिल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post