गौरव सिंघल, देवबंद। चंदेना कोली निवासी अरविंद ने उसे छोड़कर दूसरे युवक के साथ रह रही पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अरविंद ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व टोपरी गांव में हुई थी। शादी के बाद वह काम करने के लिए दूसरे प्रदेश में चला गया था। एक वर्ष से उसकी पत्नी के गांव चंदेना कोली के ही एक व्यक्ति से संपर्क हो गया। उसने पत्नी को काफी समझाया अब कुछ दिन पूर्व पत्नी उसके दो वर्षीय पुत्र को लेकर अपने साथ चली गई। जो वर्तमान में शाहपुर गांव में रह रही है।
आरोप है कि जब वह अपने बेटे को लेने गया तो उसके साथ पत्नी व युवक ने मारपीट की। उसने पुलिस से उसके बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।