छह अपराधी जिला बदर

गौरव सिंघल, सहारनपुर। पुलिस कि रिपोर्ट पर न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व/प्रशासन), द्वारा छह अपराधियों को 03 यूपी गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत दोषी पाते हुए जनपद की सीमाओं से छह माह की अवधि के लिए निष्कासित किया है। 

जिला बदर किए गए अभियुक्तों में अमजद पुत्र सुल्तान निवासी नानौली थाना बेहट, सहारनपुर, इन्तजार पुत्र गुलजार निवासी चांद कालोनी थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, कलीम उर्फ बिल्ली पुत्र मंसूर निवासी मौ0 खम्बरपुर दाउद सराय थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, सोनू पुत्र मंसूर निवासी मौ0 खम्बरपुर दाउद सराय थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, मुनीर पुत्र सरताज निवासी गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबन्द, सहारनपुर,अब्बू लंगड़ा उर्फ अबरार पुत्र बहार अहमद निवासी मौ0 ढोलीखाल थाना कुतुबशेर शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post