गौरव सिंघल, सहारनपुर। गैंगस्टर एक्ट के तहत जिले में इस वर्ष 30 नवंबर तक 22 अपराधियों की संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें पूर्व बसपा एमएलसी इकबाल उर्फ बाल्ला और उनके साथियों की संपत्ति समेत 333॰42 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020-21 में करीब 4॰84 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। इस वर्ष गैंगस्टर एक्ट में सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। वर्ष 2020 में 2 करोड़ 50 लाख 37 हजार की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई थी। वर्ष 2021 में 2 करोड़ 34 लाख 21 हजार की चल-अंचल संपत्ति जब्त की गई थी। जबकि इस वर्ष नवंबर-2022 तक 22 अपराधियों की 333॰42 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।
सहारनपुर में इस वर्ष 30 नवंबर तक की गई 22 अपराधियों की संपत्ति जब्त