प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अभिक्षेत्र नामक एक अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। अभिषेक मिश्रा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यापक, बहुमुखी संगीतकार व होनहार कलाकार थे, जिन्होंने अपने जीवन के 19 वर्ष विद्यालय के सर्वांगीण विकास में बिताए हैं। उनके संगीत से प्रेम, रचनात्मकता व आयोजन कौशल ने समय-समय पर प्रिल्यूडियंस को प्रेरित किया है। उन्हीं की स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आज शनिवार, दिनांक  26 नवंबर, 2022 को  *अभिक्षेत्र* नामक एक अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नवोदित संगीतकारों व गायकों को एक नई उड़ान देना है। 

कार्यक्रम में स्वरांजलि (गायन) तथा नाद (वादन) नामक दो प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में दो दिन आयोजित की जाएगी, जिसके पहले दिन चयन चरण में आगरा शहर के 25 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रथम चरण में प्रतिभाग किया। स्वरांजलि (गायन) प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अल्का सिंह तथा डॉ. शैलजा मिश्रा उपस्थित थीं। नाद (वादन) प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. शिवेंद्र प्रताप त्रिपाठी तथा मनीष उपाध्याय जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रथम चरण को पार कर दोनों  प्रतियोगिताओं में से चयनित श्रेष्ठ 10-10 प्रतिभागी कल द्वितीय चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्वरांजलि प्रतियोगिता में  अनुश्री चतुर्वेदी, स्पर्श जैन, रिया बोरा, सात्विक, हर्षिता तोमर, अंश गुप्ता, कुमारी संध्या,  प्रियांशी, कृष्णा गोस्वामी व नंदिनी शर्मा चयनित हुईं एवं नाद प्रतियोगिता में सुमित सोनी, देव गौतम, ईश्वरचंद्र कुलश्रेष्ठ, शौर्य, मयंक सिंह, अनमोल शर्मा, शगुन, सेजल  श्रीवास्तव, ध्रुव चौधरी तथा  नमन त्यागी चयनित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा स्वयं में विशिष्ट होता है, हमें सिर्फ अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारना है। कार्यक्रम को विद्यालय के निदेशक श्री श्याम बंसल, प्रधानाचार्य जगदीश सिंह धामी, प्रमुख समंवयक संजय शर्मा, अर्पणा सक्सैना, डॉ. सुनीता शर्मा तथा इस कार्यक्रम की संयोजिका शुभांजली पालीवाल ने सुशोभित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति डेंबला व अर्सला नदीम ने किया।
Comments