असीम अरूण सहारनपुर नगर निगम के चुनाव प्रभारी मनोनीत

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राज्यमंत्री एवं पूर्व आईपीएस असीम अरूण को सहारनपुर नगर निगम के होने वाले चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी है। असीम अरूण चुनाव प्रभारी होंगे। मेरठ केंट के विधायक अमित अग्रवाल सहप्रभारी होंगे। जबकि सहारनपुर निवासी शीतल विश्नोई को चुनाव संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा ने निगम चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहारनपुर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर को गाजियाबाद नगर निगम का सहप्रभारी और राज्यमंत्री जसवंत सैनी को मुरादाबाद नगर निगम चुनावों का सहप्रभारी मनोनीत किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post