शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल हिन्द पार्टी 1857 के महान अमर सपूत बलिदानी राजा जय लाल सिंह पर वेबनार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के जागरूक नागरिकों को भी जुड़ने का आहवान किया गया था।
अल हिन्द पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 1 अक्टूबर को शाम 700 बजे से आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्जर डाॅ. ओमकार नाथ कटियार ने अपने ओजस्वी विचार रखे।
कार्यक्रम में अल हिन्द पार्टी के महासचिव डाॅ. निर्मल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रामसखा निषाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ढींगरा, अल हिन्द पार्टी बेगम हजरत महल बिग्रेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष बेबी फरहाना, अल हिन्द पार्टी 1857 युद्ध विजय वंशज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता सिंह, अल हिन्द पार्टी न्याय सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता सिंह, अल हिन्द पार्टी रानी लक्ष्मीबाई बिग्रेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी बिन्द, अल हिन्द पार्टी छात्र विकास संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभावती बिन्द, अल हिन्द पार्टी महिला विकास संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना सिकोरिया, अल हिन्द पार्टी झलकारी बाई कोरी बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक वर्मा, अल हिन्द पार्टी विमुक्त जन जाति आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपति सहाय नागर, अल हिन्द पार्टी युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिह बौद्ध, अल हिन्द पार्टी क्रांतिकारी शोषित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश कुशवाहा, अल हिन्द पार्टी ऊदा पासी बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पासवान, अल हिन्द पार्टी भ्रष्टाचार उन्मूलन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पासवान, अल हिन्द पार्टी बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनेलाल पासवान व अल हिन्द पार्टी अहिल्याबाई बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन अल हिन्द पार्टी राजा जय लाल सिंह बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने किया।