आरएसएस ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव

गौरव सिंघल, देवबंद। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजय दशमी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने निराले अंदाज में विजयादशमी दशहरा कार्यक्रम आयोजित करता है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन किया जाता है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों द्वारा प्रथम शाखा लगाई गई और शस्त्र पूजन किया गया।

शस्त्र पूजन के उपरांत संघ द्वारा प्रार्थना की गई और ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात नगर में पथ संचलन के रूप में यात्रा निकाली गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवक  एक शोभा यात्रा के साथ नगर में झंडा हाथ में लेकर व पूर्ण पोशाक में चल रहे थे। वह देखने में एक आर्मी बटालियन की तरह चल रहे थे। स्वयंसेवक कदम से कदम मिला रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे समुंदर की लहरें ले रही हो। 

इस अवसर पर आरएसएस के आशुतोष गुप्ता, अभिनव गोयल, योगेंद्र गोयल, दीपक राज सिंघल, बिजेंद्र गुप्ता, गजराज राणा, पवन सवाई अश्वनी गर्ग, अश्वनी मित्तल, अरविंद बंसल, सौरभ बंसल, आलोक सिंघल, संजीव कल्लन, प्रवीण गोयल, संजीव जैन, विशाल गर्ग, राजेश व सैकड़ो स्वंम सेवक मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post