शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक शिक्षक खेल प्रतियोगिता 2022 के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय बहादरपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, खंड विकास अधिकारी डॉक्टर नेहा शर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद्र ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद हरियाणवी लोक नृत्य वह देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए।
ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के 100 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में अनुज कुमार प्रथम व जितेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभा चंदेल प्रथम व गरिमा दूसरे स्थान पर रही । 200 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में अवनीश कुमार प्रथम व जितेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में संगीता सिंह प्रथम व गरिमा दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में आशुतोष पहले व आकाश बालियान दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में संगीता सिंह प्रथम व प्रतिभा चंद एक दूसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में विनोद कुमार स्नेही प्रथम व मोहन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में संगीता सिंह प्रथम पूनम सैनी व दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह व रामेश्वर प्रधान ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन ममता माधुरी व नाथूराम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कुसुम व अंजलि, ग्राम प्रधान भगत सिंह व रामेश्वर सहित रविंद्र सिंह, अरविंद मलिक, राकेश राठी, इंदु भूषण, लोकेश वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, सतीश कुमार, कुलदीप कुमार, संजीव वर्मा, राजेश्वर प्रसाद, अरशद अली, दिवाकर शर्मा, रियाजुल हसन, रईसुद्दीन राणा, रामधन गुप्ता, महबूब अली, राजश्री शर्मा, अलका रंजन, परवीन शर्मा, संध्या रानी, दीपा सिंघल, शशि अरोरा, प्रवीण वर्मा, निखिल कुमार, भानु कुमार व अश्वनी कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।