श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री विष्णु भगवान मंदिर विष्णु चौक कायस्थवाड़ा में श्री विष्णु भगवान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान  मंदिर में फूलों से सजावट की गई, भगवान जी का सुंदर पोशाक से श्रृंगार किया गया, छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान का सुंदर रूप धारण किया।


 मंदिर में दर्शन करने के लिये श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। रात 12 बजे लड्डू गोपाल जी को पंचरत्न स्नान कराते हुये भोग लगाया गया। उत्सव में मुख्य रूप से नीरज कंसल, अजय टंडन, राकेश सिंघल, विनय बंसल, अजय बंसल, सुनील बंसल, सुरेश तायल, विजय टंडन, अंकुर कंसल, अपर बंसल,नलिन बंसल,राघवेन्द्र कंसल, विक्की प्रजापति, अंश मित्तल, चारवी बंसल, सौम्या तायल, सोनिया, छवि,बबली, दिव्या, रीमा, आयुषी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश बंसल एडवोकेट ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post