राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

शि.वा.ब्यूरो, मुम्बई। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन एवं हिंदी परिवार का संयुक्त शिक्षक सम्मान समारोह काआयोजन शासकीय केंद्रीय अहिल्यादेवी सभागृह इंदौर में संपन्न हुआ। जहां देश के 8 राज्यों में से 25 शिक्षक शिक्षक- शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र राज्य से ठाणे महानगरपालिका शाला क्रमांक 127 के प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार राम लखन यादव तथा गुरु नानक विद्यालय भांडुप मुंबई के वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सीताराम दुबे को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान 2021 राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डा. प्रभु चौधरी, मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक अनिल द्विवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतिथि संपादक समाजवादी दिव्य दृष्टि महू के पंकज प्रजापति, विशिष्ट अतिथि डॉ. विमल कुमार जैन पूर्व प्रचार्य इंदौर, हिंदी परिवार अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.जी.डी. अग्रवाल, विशिष्ट वक्ता डॉक्टर निशा जोशी योगाचार्य इंदौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post