भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ऋषि अंगिरा पंचमी आयोजित
राजकुमार विश्वकर्मा, हरिद्वार। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भाद्रपद शुक्ल पंचमी को आज प्रथम बार ऋषि अंगिरा पंचमी देवभूमि सामुदायिक केंद्र बीएचईएल में मनाई गई। महासभा के संस्थापक सदस्य केदारनाथ धीमान ने महृषि अंगिरा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सर्वप्रथम परमात्मा विश्वकर्मा ने ही अंगिरा ऋषि के ह्रदय में अथर्ववेद का प्रकाश किया था।  केदारनाथ धीमान ने महासभा के गठन के कारणों पर प्रकाश डाला। दिनेश धीमान ने कहा कि महर्षि अंगिरा सर्व पूज्य हैं।
इस अवसर पर दूरदराज से आये धीमान ब्राह्मणों को महासभा के पदाधिकारियों से अवगत कराया गया। आचार्य विष्णुमित्र वेदार्थी ने वेदों के ऋषियों प्रशंशा करते हुए बताया कि हम विश्वकर्मा वंशी न होकर अङ्गिरा वंशी ही है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल व महामंत्री एडवोकेट वीरेन्द्र धीमान सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य श्रवण कुमार धीमान, सुशील कुमार धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश धीमान, कोषाध्यक्ष ओम कैलाश धीमान तथा दूर से आये लोगों में देहरादून से महेन्द्र धीमान, रवि धीमान, जगप्रकाश धीमान, डोईवाला से देवराज धीमान, एडवोकेट मनीष धीमान, मुजफ्फरनगर से बिजेंद्र धीमान अंती, प्रमोद धीमान अंती, नाथी राम धीमान, सुरेंद्र धीमान, भीष्म धीमान, लक्ष्मी धीमान, सरदार बलविंदर सिंह, सुनील शर्मा, आत्मा राम, मुरादाबाद से एडवोकेट सुरेन्द शर्मा, महिपाल धीमान, नीलम शर्मा, अशोक कुमार, सुषमा शर्मा लखीमपुर खीरी, रायसी से मा दिनेश कुमार धीमान, सहारनपुर से अशोक शर्मा, राजेन्द्र धीमान, ब्रह्मदत्त धीमान, राजेश कुमार धीमान, मुकेश कुमार, बिजनोर से देवेश धीमान, गोपाल धीमान, खगेश कुमार धीमान, अशोक कुमार धीमान नोएडा, हरिद्वार से श्याम लाल शर्मा राजकुमार शर्मा, इंजी० शुशील शर्मा, अशोक शर्मा, दिनेश धीमान छुटमलपुर, राकेश शर्मा जसपुर, आदेश धीमान भेल, गुरुदत्त धीमान भेल, धर्मपाल धीमान भेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का  संचालन श्याम सुंदर धीमान ने किया। महासभा में यूपी उत्तराखंड से कुछ सदस्यों के नाम की घोषणा कर शामिल कर लिया गया।
Comments