शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देंश पर जनपद में मिशन शक्ति फ़ेस-3 अभियान के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज व ब्लॉक मोरना के ग्राम बेहड़ा थ्रू, जौली, मोरना एवं भोपा में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न क़ानूनो तथा अन्य प्रावधान जिसमें कार्यालय में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, छेड़-छाड़, बलात्कार, यौन हिंसा, यौन शोषण, दुर्व्यवहार, शारीरिक उत्पीड़न तथा बाल विवाह, भेदभाव, बाल श्रम आदि पर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी द्वारा बालिकाओं को क़ानूनी प्रविधानो की जानकारी प्रदान कराई गई है। घरेलू हिंसा इत्यादि चीज़ों पर चर्चा की गई। श्रीमती बीना शर्मा जी बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर -101 102 108 112 181 1076 1090 एवं 1098 के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रिजेश कुमार द्वारा बालिकाओं को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य राजेश कुमारी द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण हत्या इत्यादि विषय पर चर्चा की गई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया।
मिशन शक्ति फ़ेस-3 अभियान के तहत जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0