शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल द्वारा आज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर एवं कोविड-19 से बच्चों के बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह सामग्री जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को भेंट की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल को धन्यवाद दिया गया। उन्होंने संस्था में निवासरत किशोरों से वार्ता भी की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। राजकीय संप्रेक्षण ग्रह में निवासरत किशोरों के उपयोगार्थ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित सिंह द्वारा एक 200 लीटर का फ्रिज भी भेंट किया गया। संस्था में निवासरत किशोरों ने अपर जिलाधिकारी अमित सिंह को धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, संस्था प्रभारी आशाराम, समाजसेवी प्रवीन दहिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि संस्था में इस समय 30 किशोर न्याया=लय के आदेशानुसार निवासरत हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) को भेट किया 200 लीटर का फ्रिज, धनंजय टिंगल ने दी कोविड-19 से बचाव की सामग्री
byHavlesh Kumar Patel
-
0