आम आदमी पार्टी की यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आम आदमी पार्टी विधानसभा में आयोजित यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान की समीक्षा अध्यक्ष अरविन्द बालियान ने  की। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि 8 जुलाई से 8 अगस्त तक चले सदस्यता अभियान में 2500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमे से 2000 सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 500  सदस्य 15 अगस्त तक बनाए जाने हैं।
पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि कुल 2500 सदस्य 15  अगस्त तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वाल पेंटिंग के अन्तर्गत यूपी में भी केजरीवाल अभियान पूरी विधानसभा क्षेत्र में चलाया  जा रहा है, जिसमें एक  टोल फ्री नंबर 9151403403 दर्शाया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल करते ही व्यक्ति आम आदमी पार्टी का सदस्य बन जाता है। मिस्ड कॉल नंबर का कंट्रोल रूम लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में है। उन्होंने बताया कि खतौली क्षेत्र के कई हजार लोग  पार्टी से ऑनलाइन जुड़ चुके हैं।
जिला अध्यक्ष अरविन्द बालिया ने 14 अगस्त को प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेत्रत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ जनपद में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह व विधानसभा सचिव चतरपाल सिंह को नियुक्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अशोक कुमार निवासी  ग्राम हाजीपुर को ब्लॉक अध्यक्ष तथा पंकज गोरियान को खतौली का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।  नव नियुक्त पदाधिकारियों को 15 कार्य दिवस के अंदर अपनी अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा गया। 
 बुढ़ाना रोड़ स्थित एक हाल में आयोजित आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक में कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव तसव्वुर हुसैन, अजय चौधरी,  डॉक्टर अनिल, जयवीर ठाकरान, डॉक्टर मुसर्रत नबी, मुसद्दीलाल सैनी, अनुराग अहलावत, राजसिंह छोकर,गौरव कुमार, राहुल सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  बैठक का संचालन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रभारी कुलदीप तोमर ने किया।
Comments