याद किये गए आरक्षण के मसीहा छत्रपति शाहूजी महाराज व पूर्व प्रधानमंत्री राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह
मिर्जापुर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन अखिल भारतीय कूर्मि कुलवंशज जागरूकता मंच के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज दुनियां में सामाजिक न्याय (आरक्षण) के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज व पिछड़ों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री राजा विश्वनाथ प्रताप सिंह के जन्म-जयंती पर "सामाजिक न्याय-दिवस" का आयोजन कर दोनों महापुरुषों को बारम्बार नमन् किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी धीरेन्द्र सिंह पटेल उर्फ धीरूभाई पटेल (दादा) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य के संगठन प्रभारी लालवर्ती सिंह पटेल एडवोकेट हसन खान अनिल विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी मास्टर हौशिला सिंह पटेल आदि लोगों ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी तथा दोनों महापुरुषों के व्यक्तितव व कृतित्व बेमिसाल व ऐतिहासिक बताया।
Comments