डाक परिक्षेत्र में बरेली में 30 वर्ष की सेवा या 55 वर्ष की उम्र वाले कार्मिकों की सूची जारी


शि.वा.ब्यूरो, बरेली। समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा बरेली परिक्षेत्र में कार्यरत ग्रुप-सी कैडर ;पीए, पोस्टमैन और अन्य कैडरद्ध अधिकारियों की सेवाओं के सम्बन्ध में निर्णय लिया हैं कि ऐसे कार्मिक जो 55 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या विभाग में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। उनकी सूची जारी की है। 
पीएमजी कार्यालय के सहायक निदेशक द्वारा जारी विभाग में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने या 55 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कार्मिकों की सूची के अनुसार मेरठ मण्डल के एसपीएम किठोर विनोद कुमार 06 फरवरी 2021 को विभाग में 30 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मेरठ मंडल के डाक सहायक धर्मेंद्र कुमार 21 मार्च 2021 को विभाग में 30 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मेरठ मंडल के डाक सहायक मेरठ कैंट सत्य पाल सिंह 03 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मुरादाबाद मंडल के डाक सहायक बिलारी अतर सिंह 14 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मुरादाबाद मंडल के ही डाक सहायक घनेंद्र पाल सिंह 14 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। बरेली मंडल के उपडाकपाल अमरिया डोरी लाल 27 जनवरी 2021 को विभाग में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेंगे। बरेली मंडल के ही एसपीएम सेंथल तेज राम 17 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मुजफ्फरनगर मंडल के एसबीसीओ में कार्यरत डाक सहायक विनोद कुमार शर्मा 03 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मुजफ्फरनगर मंडल के ही रवींद्र कुमार शर्मा 27 फरवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। मुजफ्फरनगर मंडल के ही जानसठ में कार्यरत पोस्टमैंन ब्रजपाल सिंह 31 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। सहारनपुर मंडल के पोस्टमैन देवबंद विजय पाल सिंह 17 मार्च 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। खीरी मंडल के एसपीएम धौरहरा हरीश कुमार 04 मार्च 2021 को विभाग में 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेंगे। आरएमएस बरेली  में बतौर एसए कार्यरत रमेश प्रकाश 31 जनवरी 2021 को 55 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post