सुनीता खोखर व सुशीला बिस्वास महात्मा गांधी पीस अवार्ड से अलंकृत


डॉ. शम्भू पंवार, नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन भुवनेश्वर (उड़ीसा) ने एम्बेसडर सुनीता खोखर व योगाचार्य सुशीला बिस्वास को "महात्मा गांधी  पीस अवार्ड से अलंकृत किया है। प्रमुख सामाजिक संगठन महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन भुवनेश्वर (उड़ीसा) ने सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान देने पर विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्लोबल पीस एम्बेसडर सुनीता खोखर, भीलवाड़ा (राजस्थान) व योग सेवा संस्थान दिल्ली की निदेशक,योगाचार्य व प्राकृतिक चिकित्सक सुशीला बिस्वास को महात्मा गांधी पीस अवार्ड 2020 से संम्मानित किया।

   उल्लेखनीय है कि सुनीता खोकर गत दो दशक व सुशीला बिस्वास डेड दशक  से सामाजिक  सरोकारों में अपनी महती भूमिका अदा कर रही है। इनको पूर्व में भी सामाजिक सरोकारों के लिए अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से संम्मानित किया जा चुका है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post