निक्की शर्मा को मिला भारत भारती साहित्य सम्मान


शि.वा.ब्यूरो, मुंबई। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था आंचलिक साहित्य संस्थान द्वारा निक्की शर्मा रश्मि को गांधी जयंती के अवसर पर भारत भारती साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। देश भर से पांच साहित्यकारों का चयन किया गया, जिसमें बिहार भागलपुर से निक्की शर्मा भी चयनित की गई, जो वर्तमान में मुम्बई में रहकर साहित्य सेवा और समाज सेवा से जुड़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि निक्की शर्मा रश्मि भागलपुर ( मुंबई) ने लेखन व साहित्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट लेखनी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सामानों से सम्मानित हो चुकी है। इसके साथ- साथ सामाजिक सरोकारों बालिका शिक्षा, पर्यावरण, पीपल, तुलसी, नीम, अभियान में भी महती भूमिका निभा रही है। निक्की शर्मा साहित्य साधक समूह के राष्ट्रीय सचिव व साहित्य मित्र मंडल जबलपुर, शारदे काव्य संगम संस्था की अध्यक्ष तथा भारत जर्नलिस्ट कौंसिल की सदस्य भी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post