कूर्मि कौशल किशोर आर्य, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की पूर्व निर्धारित राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की ऑनलाईन विडियो काॅन्फ्रेंसिंग मीटिंग की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित प्रस्ताव पर विचार करते हुए महासभा और कूर्मि समाज के हित में निम्नलिखित फैसले सर्वसम्मति से लिये गये-
(1) राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार द्वारा आम सभा द्वारा चुने गये राष्ट्रीय महासचिव आरएस कनौजिया को 09.07.2020 को बर्खास्त किये जाने,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संजय वर्मा के पद समेत युवा प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां 18.05.2020 को बिना सहमति के भंग करने, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद अकेला को घर पर बुलाकर अपमानित करने, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कूर्मि कौशल किशोर आर्य को अपमानित करने के पत्र सोशल मीडिया पर जारी करके राष्ट्रीय महासचिव व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अपमानित करने व महासभा के प्रतिष्ठा को धूमिल करने और मनमानी करके महासचिव के बिना सहमति के नये पदाधिकारी नियुक्त किये जाने का विरोध करते हुए सर्वेश कुमार कटियार सर्वेश कुमार कटियार द्वारा हाल में की गई सभी नियुक्तियों को रद्द करते हुए सर्वसम्मति से महासभा की सभी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की सभी कमिटी को भंग करके नन्दकुमार बघेल (छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता) को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
(2) आगामी आम सभा में चुनाव होने तक राष्ट्रीय महासचिव आरएस कनौजिया और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कूर्मि कौशल किशोर आर्य को उनके पद पर बने रहने देने का निर्णय लेते हुए उन्हें उनके संबंधित सेवाओं को जारी रखने के निर्देश दिये गये।
(3) सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस बिमारी के शांत होने पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की आम सभा रायपुर (छतीसगढ़) में बुलाई जाएगी जिसमें चुनाव के सभी लोकतांत्रिक संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चुनाव पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के चुनाव कराये जाएंगे।
(4) अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 2008 से दो गुटों में बंटने और महासभा के कमजोर होने से देश के विभिन्न राज्यों में कूर्मि समाज के उपर किये जा रहे विभिन्न अत्याचार और अन्याय पर प्रशासन और सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के पहल में आ अवरोध पर विचार करते हुए महासभा के एकीकरण किये जाने और महासभा समेत अन्य कूर्मि संगठनों को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। आगामी आम सभा आयोजन व चुनाव के पहले महासभा के दोनों गुटों में एकीकरण करने के पहल के लिए नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नन्दकुमार बघेल को अधिकृत किया गया।
(5) महासभा में ज्यादा से ज्यादा कूर्मि समाज के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्य बनाने व पंचायत /वार्ड से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर भारत से दक्षिण भारत और पूर्व भारत से पश्चिम भारत के कूर्मि समाज को जोड़कर संगठन को मजबूत करने और 32 करोड़ की आबादी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर्याप्त राजनैतिक प्रतिनिधित्व हासिल करने के निर्णय लिये गये।
ऑनलाईन मीटिंग मे 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें पुनीता सिंह रावत (प्रदेश महिला अध्यक्ष,नांदेड़, महाराष्ट्र), कूर्मि कौशल किशोर आर्य ( राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मुम्बई, महाराष्ट्र), आर एस कनौजिया (राष्ट्रीय महासचिव, नागपुर, महाराष्ट्र), तुषार विष्णु घोलम (कार्य सदस्य,मुम्बई, संतोष राम एकबाल पटेल (मुम्बई), सुदामा प्रसाद अकेला ( राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कानपुर, यूपी), अधिवक्ता प्रितपाल सिंह राठौड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि एवं न्याय प्रकोष्ठ, इलाहाबाद, यूपी), संजय वर्मा (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष,यूपी) रमेश कुमार पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी), जंग बहादुर पटेल (राष्ट्रीय, उपाध्यक्ष, बाराबंकी, यूपी), डाॅ निरजा उमेश सिंह पटेल (प्रदेश महिला अध्यक्ष, लखनउ, यूपी), अनिल सिंह वर्मा (प्रदेश युवा अध्यक्ष, यूपी), महावीर वर्मा ( यूपी), डाॅ रवीन्द्र नाथ (रा कार्य समिति सदस्य, गोला खीरी, यूपी), प्रेमलता राही (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, दिल्ली), देवेन्द्र राय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, दिल्ली), डाॅ. वीरपाल गंगवार (प्रदेश अध्यक्ष, द्वारका, दिल्ली), निर्मला देवी परमवीर सिंह (प्रदेश महासचिव, दिल्ली), देवेन्द्र सिंह (रा कार्य समिति सदस्य, दिल्ली), रंजित महतो (कार्य सदस्य, दिल्ली), डाॅ. श्रवण सिंह पटेल (कार्य सदस्य, दिल्ली), अरविंद कुमार महतो (कार्य सदस्य दिल्ली), राधेश्याम पटेल (रा सदस्य, कोरजा, बिना मध्य प्रदेश), मनोज कूर्मी (सहायक प्रदेश मीडिया प्रभारी, इंदौर, मध्य प्रदेश), अजय कुर्मी (प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरदा, मध्य प्रदेश), सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ( प्रदेश अध्यक्ष बिहार ), अंजनी कुमार पटेल (प्रदेश युवा अध्यक्ष, पटना, बिहार), अशोक सिंह (राष्ट्रीय सचिव, बिहार), अधिवक्ता सत्यप्रकाश नारायण (प्रदेश अध्यक्ष, विधि एवं न्याय प्रकोष्ठ, पटना, बिहार), प्रतिभा सिंह (प्रदेश महिला अध्यक्ष, बिहार), अरूण कुमार सिन्हा( कार्य सदस्य बिहार),देवकी मंडल,सजय पटेल ( रा सदस्य, बिहार ),ई बीएन सिंह, प्रो. दिनेश पटेल ((पटना,बिहार), धनराज सिंह (गोपालगंज, बिहार), मनोज कुमार सिंह (कार्य सदस्य, सहरसा बिहार, अशोक सिंह (कार्य सदस्य, खगरिया, हरेराम जी महतो (कार्य सदस्य, पटना, डाॅ मनोज कुमार महतो पटेल (कार्य सदस्य, बिहार), राजकिशोर प्रसाद (कार्य सदस्य, बिहार), रामनरेश सिंह (बेगुसराय,बिहार), डाॅ. अरुण कुमार ( प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड), सोमेश्वर महतो, कारीनाथ महतो (रा कार्य सदस्य, झारखंड),ओमप्रकाश महतो (झारखंड), टुकूना ए प्रधान (प्रदेश अध्यक्ष, उड़ीसा), निरंजन प्रधान (प्रदेश महासचिव, उड़ीसा), चिंतामणि प्रधान ((कार्य सदस्य,उडी़सा), जमुना प्रसाद राय (प्रदेश अध्यक्ष, हुगली, बेस्ट बंगाल), रंजित कुमार महतो (प्रदेश महासचिव, बेस्ट बंगाल), नमन महतो (सोनीतपुर आसाम), सोमेश महतो (प्रदेश महासचिव, आसाम), रविन्द्र सिंह पटेल (डीगरुगढ़, आसाम, लखिन्द्र सिंह पटेल (गोवाहाठी, आसाम ), विजय पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, सुरत, गुजरात), हार्दिक कठोरिया (प्रदेश युवा अध्यक्ष, अहमदाबाद, गुजरात) एचएन मंजूनाथ रेड्डी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बेंंगलुरु, कर्नाटक), सुवा अनामलई एम एस (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तमिलनाडु), वीपी थीरूमुगम मल्लार( कार्य समिति सदस्य, तमिलनाडु), राजनारायण पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, तेलंगाना, हैदराबाद), मुथु कुमार (रा कार्य सदस्य, तमिलनाडु) राॅलय मुर्गेश (प्रदेश अध्यक्ष, अन्नूपनकुलम,तमिलनाडु), एस गणेशन कुडुम्बर (प्रदेश अध्यक्ष, इंजीनियर सेल, कोयंबटूर, तमिलनाडु), जयकुमार (प्रदेश युवा अध्यक्ष, रमनापुरम, तमिलनाडु), काशीनाथ पटेल ( रा कार्य सदस्य, हरिद्वार, उतराखंड), डाॅ बागेश पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, गुड़गांव, (हरियाणा), चौधरी सुरेन्द्र सिंह भोसले ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भिवंडी, हरियाणा) ,डाॅडीआर सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, सिक्किम) समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा
Tags
social