सुकन्या समृद्धि पखवाडे का आयोजन 21  सितंबर तक


शि.वा.ब्यूरो मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ 7 सितंबर से 21  सितंबर तक मंडल में सुकन्या समृद्धि पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारी प्रत्येक 1 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की पात्र कन्याओं  के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जायेंगे।


प्रवर अधीक्षक डाकघर वीरसिहं ने बताया कि खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 250 तथा पात्र कन्या का जन्म प्रमाणपत्र जो नगरपालिका ब्लाक सचिव, अस्पताल, ग्राम प्रधान, स्कूल द्वारा जारी होना चाहिए। इसके साथ ही अभिभावक माता या पिता का पहचान पत्र, पते का प्रमाण की आवश्यकता होगी। यदि अविभावक का डाकघर में पहले से बचत खाता है तो केवाईसी (KYC) दस्तावेजों की आवश्यकता नही होगी, केवल बचत खाते की CIF I'dसे नजदीकी  डाकघर में खाता खोला जा सकता है।



प्रवर अधीक्षक ने बताया कि खाते मे एक वर्ष में अधिकतम 150000 की राशि 50 रु के गुणांक में जमा की जा सकती है। खाते मे राशि 14 वर्ष तक जमा की जायेगी। कन्या की आयु 18 वर्ष की होने पर 50% राशि बच्ची की पढाई के खर्च के लिए निकाली जा सकती है। खाता खुलने के 21 वर्ष बाद या बच्ची की शादी के समय पूर्ण राशि का भुगतान प्राप्त किया जा सकेगा। खाते मे राशि किसी भी डाकघर में जमा की जा सकती है। परिपक्वता राशि का भुगतान किसी भी डाकघर से प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खाता भारतवर्ष में किसी भी डाकघर मे स्थानतरित किया जा सकता है। खाते मे राशि अपने IPPPB खाते से घर बैठे बिना डाकघर जाये जमा की जा सकती है। श्री सिंह ने बताया कि इस समय खाते पर 7.6 चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान किया जा रहा है। किसी कारण वश किसी वर्ष न्यूनतम राशि 250 जमा न किये जाने पर अगले वर्ष 50 रु जुर्माना राशि के साथ जमा की जा सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post