शि.वा.ब्यूरो, सोलन। पेशे से शिक्षक और तबियत से साहित्यकार, चेहरे पर पहाड़ों की ताजगी और समर्पण ऐसा की अपने जीवनसाथी असीम शर्मा का नाम अपने आपसे जोड़ लिया और ऐसा जोड़ा कि साहित्य जगत में चाहकर भी कोई उसे अलग नहीं कर सकेगा। व्यक्तिगत जीवन में बेहद संवेदनशील। अगर शब्दचित्र बनाना चाहें तो कुछ ऐसा स्वरूप उभरता है, साहित्यसृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही दर्जनभर से अधिक सम्मान प्राप्त करने वाली प्रीति शर्मा असीम का।
किसे पता था कि वर्ष 1976 में सितम्बर की 30 तारीख को पिता प्रेम कुमार शर्मा व माता शुभशर्मा के यहा जन्मी संतान भविष्य में साहित्य की ऐसी सेवा करेंगी, जिस पर परिवारजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र गर्व करेगा। हिमाचल के सोलन निवासी प्रीति शर्मा असीम ने एमए हिंदी, अर्थशास्त्र व बीएड़ की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ना-लिखना, खाना बनाना, साहित्य सृजन सहित कई प्रकार के रचनात्मक कार्य करना उनके पसंद है। प्रीति शर्मा को हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी भाषा का अच्छा ज्ञान है। वे नालागढ़ कला साहित्य मंच से बहुत निकटता से जुड़ी हैं और अब उनके एकल काव्य संग्रह जिंदगी के रंग और प्रेरणा प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है। इसके साथ ही उनके संयुक्त काव्य संग्रह आखर कुंज, समंदर के मोती, लव इनक्रेडिबल;सवअम प्दबतमकपइसमद्ध, साहित्य धारा, रत्नावली, दिल चाहता है, मजदूर, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, पिता, बेटियां, सृजन संसार, नदी व अब आ जाओ ने भी साहित्य जगत में अपनी पहचान बनायी है। देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रायः प्रकाशित होती रहती हैं।
साहित्य साधना के लिए प्रीति शर्मा असीम को अटल काव्य सम्मान, मेरी कलम हिन्दी बोल रचनाकार सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, साहित्यनामा सम्मान ‘उम्मीद’, स्टोरी मिरर ट्राॅफी विनर, सर्टीफिकेट आॅफ एर्पीसिएशन, प्रखर गूँज रत्नावली सम्मान, नवीन कदम उत्कृष्ट सृजन सम्मान 2019, साहित्य श्री सम्मान, प्रखर साहित्य सम्मान, वीणा पाणी साहित्य सम्मान, कीर्तिमान साहित्य सम्मान, सरस्वती पुत्री सम्मान, साहित्य शिल्पी सम्मान, अक्षय काव्य सहभागिता सम्मान, कीर्तिमान क्षेत्र सम्मान, साहित्य वसुदा गौरव सम्मान, साहित्य गौरव 2019, साहित्यनामा सृजन सम्मान, अटल काव्यांजलि श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान,सर्टीफिकेट आॅफ अचीवमैंट, सर्टीफिकेट आॅफ इमरजैंसी 2020, सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान, सूर्योदय साहित्य सृजन सम्मान, इंकलाब सृष्टि रक्षक सम्मान, नवीन कदम उत्कृष्ट सृजन सम्मान 2020, देश भूमिहीन साहित्य मंच श्रेष्ठ रचना का सम्मान, शब्द साधक साहित्य सम्मान हिन्दी साहित्य ज्योतिपुंज सम्मान, वर्तमान अंकुर श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान पत्र व काव्य कलश उत्कृष्ट रचना लेखन आदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।