गांव से लेकर शहर तक सदस्यता अभियान चलाना है: गिरधारी कुमायू

मनोज कुर्मी, इन्दौर (मध्य प्रदेश)। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायू ने कहा है कि मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिले के पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजे और सभी अपने-अपने जिले व ब्लाक में बैठक करें, जिसमे 31 अक्टूबर के पहले लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती की तैयारी की जाएगी। गिरधारी कुमायू ने कहा है कि गांव से लेकर शहर तक सदस्यता अभियान चलाना है। अभियान के तहत नये पदाधिकारियों की नियुक्ति भी होगी।

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कई जिलों मई में नये जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएगे। सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा बंदी रजिस्टर  दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक निराश्रित परिवार को आर्थिक मदद करने के लिए योजना बनाई है, जो पूरे मध्य प्रदेश मै चलाई जाएगी। जिन परिवारों में कोई कमाने बाले नही है उन परिवारो को समाज कल्याण फंड निराश्रित योजना से राशन पानी  दवाई एवं  बच्चो की शिक्षा प्रशिक्षण के लिए कई  प्रकार की मदद की जाएगी। गरीब परिवारों के बेटा बेटियों की शादियां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करके कराये जायेंगे। समाज मै फैली टांग खिंचाई कटुता पर ध्यान केंद्रित कर उन लोगो को समाजिक पाठशाला में शामिल कर समाज एकता लाओ के लिए प्रयास किया जाएगा। समाज का पिछड़ापन दूर करने के लिए हरसंभव कोशिश कर पूर्ण रूप से शिक्षित लोगो को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो समाज के उत्थान के लिए मदद करे। समाज मै फैली दहेज प्रथा, मृत्युभोज, गरीबी-अमीरी के बीच मदभेद, फिजूलखर्ची जैसी कई कुरीतियों पर नियंत्रण करने के लिए प्रयास किया जाएगा। समाज के गरीब होनहार छात्रो के लिए पढने के लिए समाज द्वारा अर्थिक मदद की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post