हिमवाणी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर शुरू किया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान 


शि.वा.ब्यूरो, शिमला। हिमवाणी संस्था की उपसचिव ज्ञानी शर्मा ने ग्राम पंचायत कोट शिलारू तहसील ठियोग, शिमला की सिलाई अध्यापिकाओं, महिला मंडल, शिगोटी शिलारू  की ग्रामीण महिलाओं तथा स्वयम् सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए  एक अनूठी पहल शुरू की है,  जिसके तहत महिलाओं द्वारा मिलकर पारम्परिक पेय जल स्त्रोतों जैसे कि बावड़ियों, कुओं  की साफ सफाई की गई। इसके साथ- साथ ही पौधा रोपण, रंगोली और सुन्दर पेंटिग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण का यह नेक कार्य भविष्य में भी ज़ारी रहेगा। यह जानकारी संस्था के सचिव संजीव कुमार ने दी।


बता दें कि हिमवाणी संस्था लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ  समाज को जागरूक करने का काम भी बखूबी कर रही है। संस्था के संस्थापक व सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष कल्पना गांगटा व  सदस्य दीपक शर्मा, उमा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, रमेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनु शर्मा, अनुराधा शर्मा आदि अपने-अपने स्तर पर समाजसेवा कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post