शमा चेरिटेबल ट्रस्ट ने कराई निर्धन कन्या की शादी


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। । सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली शमा चेरिटेबल टेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा एक निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। इस अवसर पर समस्त खर्चा संस्था के द्वारा उठाया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक गौरव मलिक ने बताया कि 15 दिन पूर्व केशव पुरी निवासी वैशाली चौहान संस्था के संपर्क में आई थी। वैशाली चौहान के सर से पिता का साया उठ चुका है। उसके बाद संस्था द्वारा एक मैरिज ब्यूरो से संपर्क कर वैशाली चौहान का विवाह हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत के इसराना निवासी नवीन जिंदल से संपन्न कराया गया। दोनों की नियम अनुसार कोर्ट मैरिज कराई गई। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब निर्धन परिवार की लड़कियों का विवाह ही कराना है। इससे पहले भी संस्था लगभग एक दर्जन निर्धन कन्याओं के विवाह अपने खर्चे पर करा चुकी है। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में संस्था के अध्यक्ष सुनील मलिक, संयोजक गौरव मलिक, प्रिया गुप्ता, पूनम शर्मा व गीता आदि  शामिल रहे।


 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post