शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डा. राज शेखर ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों के उनके अधिकारी/कार्मिकों/श्रमिकों के लिए परिवहन निगम की बसें विशेष चाटर्ड दर पर उपलब्ध कराये जाने की योजना के सम्बन्ध में पत्र लिखा है।
अपने पत्र में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डा. राज शेखर ने कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत घोषित लॉकडाउन अवधि में भारत सरकार द्वारा कतिपय औद्योगिक गतिविधियां अनुमन्य की गयी हैं, परन्तु निजी/सार्वजनिक यातायात के साधन वर्तमान में प्रतिबन्धित होने के कारण औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत अधिकारी, कार्मिकों व श्रमिकों आदि को उनके कार्यस्थल पर पहुंचने की सुविधा हेतु उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा जनहित में विशेष चाटर्ड दरों पर निगम की साधारण बसें उद्योगों को उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त पत्र की छाया प्रति इस अनुरोध के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है कि उद्योग के अतिरिक्त शासन की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिनमें कार्य करने वाले श्रमिकों आदि को भी यह सुविधा प्रदान की जा सकती है। अतः निर्माण कार्य से सम्बन्धित शासन के विभिन्न विभागों को उ0प्र0 परिवहन निगम की विशेष चार्टड योजना के सम्बन्ध में शासन स्तर से अवगत कराया जाना निवेदित है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डा. राज शेखर ने यूपी के समस्त जिलाधिकारी कोविड-19 के दृष्टिगत लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों को उनके अधिकारी, कार्मिकों, श्रमिकों के लिए परिवहन निगम की बसें विशेष चाटर्ड दरों पर उपलब्ध कराये जाने की योजना के सम्बन्ध में पत्र लिखा है। अपने पत्र में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक ने कहा है कि कोविड-19 के दृष्टिगत घोषित लोकडाउन अवधि में भारत सरकार द्वारा जनपदों में स्थित कतिपय औद्योगिक गतिविधियों के संचालन को अनुमन्य किया गया है। निजी/ सार्वजनिक यातायात के साधन वर्तमान में प्रतिबन्धित होने के करण औद्योगिक इकाईया में कार्यरत अधिकारी, कार्मिकों, श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर पहुँने में उत्पन्न कठिनाइयों के निवारण हेतु उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा जनहित में स्थानीय उपयोग हेतु निगम की साधारण बसे विशेष चाटर्ड दरों पर उपलब्ध करायी जा सकती है। इस सुविधा का लाभ उठा कर औद्योगिक इकाईयों के कार्मिक अपने कार्यस्थल पर समय से उपस्थित हो सकेंगे एवं ड्यूटी समाप्त होने के पश्चात् सुगमता पूर्वक अपने निवास स्थान पर वापस पहुँच सकेगें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के 75 जनपदो में परिवहन निगम के 115 बरा डिपो स्थापित है। जिनमें 52 सीट क्षमता की साधारण बसे उपलब्ध रहती हैं। औधोगिक इकाईयों द्वारा यथा आवश्यकता बसों की मांग हेतु सम्बन्धित डिपो, क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय अथवा मुख्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।