शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त संजय कुमार व डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने आज जिलाधिकारी, एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाॅकडाउन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। मण्डलायुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिये कि क्वांरटाईन सैन्टर/आश्रय स्थलों की सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। दिन में कम से कम तीन बार सफाई कराई जाये और सफाई का रोस्टर तय कर चार्ट लगाया जाये। समय समय पर सैनेटाईज किया जाये। उन्होने कहा कि गर्मी बढ गई है इसलिए पानी रहित कूलर व ठण्डे पानी के लिए क्वारंटाईन सैन्टर पर घडों की व्यवस्था कराई जाये। क्वारंटाईन सैन्टर पर बच्चों को बिस्किट व केले आदि दिये जाये। उन्होने कहा कि क्वारंटाईन सैन्टर में मास्क आदि का वितरण कराया जाये। वहां पर बनने वाले भोजन का मेन्यू निर्धारित किया जाये और उसका चार्ट भी वहां पर लगाया जाये। उसी के अनुसार भोजन दिया जाये।
मण्डलायुक्त ने कहा कि गठित निगरानी समिति से लगातार संवाद किया जाये। आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक डाउनलोड किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि लाॅकडाउन का कडाई से पालन कराया जाये। सायं 7 बजे से पेट्रोलिग व बैरियर लगाकर चैकिग की जाये। उन्होने कहा कि अनावश्यक रूप से कोई बाहर घूमता हुआ नही मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रचार प्रसार किया जाये। आम जनमानस को जागरूक किया जाये। मण्डलायुक्त ने कोविड के इतर 15 ग्रामों के किसानों केा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा राशि दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि 10 दिन के अन्दर भूमि अधिग्रहण की धनराशि किसानो के खातों में पहुंच जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने राशन वितरण, गेहू खरीद, प्रवासी श्रमिकों के सम्बन्ध में भी समीक्षा की।
इसके पश्चात मण्डलायुक्त व डीआईजी ने बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज में बनाये गये कोविड एल-1 अस्पताल जाकर वहां की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि डाक्टर की विजिट को चैक किया जाये। उन्होने कहा कोविड मरीज के भोजन आदि की क्रास चैकिग की जाये। वहां पर कार्य कर रहे मेडिकल स्टाॅफ, स्टाफ नर्स, पुलिस कर्मियों का निरन्तर मेडिकल चैकअप कराया जाये। उन्होने कहा कि कोविड मरीजों केा च्यवनप्राश व पीने के लिए काढ़ा दिया जाये ताकि उनकी इम्यूनिटी बेहतर हो सके। उन्होने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार से कोई कमी नही रहनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, सीएमओ डा0 प्रवीण चोपडा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।