जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने खुद खेतों पर जाकर लिया फसल की क्षति का जायजा


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज हुई तेज बारिश व तेज हवाओं के दृष्टिगत खेतों पर जाकर फसल की क्षति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आज जडौदा, वहलना, संघावली व ग्राम सीमली के खेतो पर जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होने निर्देश दिये कि जनपद में सभी जगह तत्काल सर्वे करा लिया जाये और जहां जहां फसल की क्षति हुई है, उसका आंकलन का रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।



जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकारी की कोई परेशानी नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि किसानों की हर सम्भव मदद की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर किसानों से भी बात की और उनकी समस्याओं को सुन निराकरण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।



Comments