डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित साहित्य संगम संस्थान के उपाध्यक्ष नियुक्त


शि.वा.ब्यूरो, दिल्ली देश की जानी मानी साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान दिल्ली ने भवानीमण्डी जिला झालावाड राजस्थान निवासी देश के ख्यातिनाम कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

    पुरोहित ने बताया कि उनको संस्थान का विशेष सहयोग करने एवम हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सृजन को देखते हुए उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र एवम सचिव कविराज तरुण सक्षम, प्रमाणन अधिकारी ओम प्रकाश फुलारा प्रफुल्ल द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पुरोहित संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है साथ ही उन्हें उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संस्थान के वरिष्ठ एवम नवोदित रचनाकारों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

    पुरोहित की रचनाएं देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में नियमित छपती है। उनकी सैकड़ों कविताएं प्रकाशित हो चुकी है। वे एक सच्चे समाजसेवी होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा का दीप जला रहे हैं। वृति से शिक्षक हैं। वे वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में कार्यरत हैं। सभी शिक्षकों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है

Post a Comment

Previous Post Next Post