न्यू सेंट मैरी'ज ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने खेली होली


शि.वा.ब्यूरो, खतौली। एन एच 58 राज मार्ग पर स्थित न्यू सेंट मैरी'ज ग्लोबल स्कूल में शनिवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। गुझिया खाईं। इसके साथ ही शिक्षिकाओं को भी गुलाल लगाया।


स्कूल के डायरेक्टर सागर सोम ने भी बच्चों को होली के रंगों के साथ होली खेली और त्योहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। सभी होली पर गले मिलकर एक दूसरे से अपने गिले-शिकवे दूर करते हैं। होली रंगों का त्योहार है, इसलिए इसे सही तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने गुलाल से ही होली खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केमिकल वाले रंगों से दूर रहना चाहिए, उससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post