बीकेएस पाल, दिल्ली। आज ग्रीन वाल ऑफ इंडिया की मुहिम को लेकर हरित सत्याग्रह का विगुल बजाते हुए पँचकरोड़ी 100 दिवसीय पर्यावरणीय दल अपने पथ प्रदर्शक पर्यावरण के लिए समर्पित हरितऋषि, ग्रीन गाँधी, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल व नीतू सिंह के साथ पोरबंदर गुजरात से चलकर 87 दिनों की यात्रा पूर्ण कर देश की राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पगयात्रा द्वारा अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मिशन के अग्रिम कार्यों की विवेचना की। कार्यक्रम में पर्यावर्णीय रक्षक दल के सभी सदस्यों ने अपने अनुभवों पर चर्चा कर जन सहभागिता का बखान किया साथ ही संस्था के पदाधिकारियों व अन्य सामाजिक संस्था से आये हुए लोगों व बुद्धिजीवियों ने पर्यावरण की रक्षा व राष्ट्र व मानव जीवन की सुरक्षा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में जमीनी स्तर पर कार्य करने का अस्वासन दिया व पेड़ लगाने के साथ साथ उसके सरवाइव होने तक उसके रख रखाव व सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाए इस बात पर बल दिया। सभी ने ग्रीनवाल ऑफ इंडिया की मुहिम की सराहना करते हुए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता निभाने वालों में गाजियावाद से पूर्व डिप्टी कमिश्नर आरआर पाल, सारदा प्रसाद पाल, रामभूल पाल, नरेन्द्र पाल, महिला सशक्तिकरण की मिसाल विनीता पाल, दिल्ली से भागमल पाल, डॉ रमेश वर्मा, गड़रिया सचिन पाल, वीसी सिंह, आरके गुप्ता, विजेंदर पाल का योगदान सराहनीय रहा।
Tags
National